अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
अलवर के लक्ष्मणगढ़ में विकास अधिकारी दिनेश शर्मा के स्थानांतरण के बाद ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायकों ने पंचायत समिति को गंगाजल से शुद्धिकरण करके शुद्ध किया। गंगाजल का ऑफिस में छिड़काव करते हुए कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बात लोगो मे चर्चा का विषय भी बनी हुई हैं।
दरअसल अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में लंबे समय से आयुर्वेद विभाग के डॉ दिनेश कुमार विकास अधिकारी के पद पर लगे हुए थे। दिनेश कुमार पर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। जिसके चलते सरकार ने दिनेश कुमार का तबादला कर दिया। दिनेश कुमार का एक साल पहले भी तबादला हुआ था, लेकिन वो किसी तरह से अपने तबादले को कैंसिल करा कर वापस लक्ष्मणगढ़ विकास अधिकारी के पद पर आ गए थे। अब दिनेश कुमार का तबादला दौसा जिले में किया गया है। दिनेश कुमार के तबादले के बाद वहां के कर्मचारियों ने पूरे ऑफिस की सफाई की। उसके बाद गंगाजल का पूरे ऑफिस में छिड़काव किया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने यह वीडियो बनाया व सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अलवर के लक्ष्मणगढ़ के कनिष्ठ सहायकों ने पंचायत समिति को पहले झाड़ू से साफ किया और फिर गंगाजल से शुद्धिकरण किया।


0 टिप्पणियाँ