बारां से बृजेश कलवार।
बारां शहर में डांस क्लास चलाने वाले युवक के खिलाफ नाबालिक के परिजनों ने बार बार ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना बारां में मामला दर्ज कराया था।महिला थाना प्रभारी सीआई लच्छीराम ने बताया कि बारां के अस्पताल रोड पर डांस क्लास चलाने वाले धर्मेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ नाबालिग के परीजनो ने मामला दर्ज कराया था। नाबालिग लड़की डांस क्लास में डांस सीखने जाती थी। डांस क्लास संचालक ने लगातार बलात्कार किया,जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई।परिजनो ने जांच कराई तो पता चला कि लड़की गर्भवती है।जब मामला दर्ज कराया गया शुक्रवार को मेडीकल करवा लिया है शनिवार को प्रेगनेन्सी की जांच करवाई गई।पूरे मामले में अनुसंधान किया जा रहा है व अग्रिम कार्यवाही जारी है।
बता दे, बारां शहर में नामी हस्तीयों को डांस के गुर सिखाने वाले के खिलाफ बारां महिला पुलिस थाने में नाबालिग से बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है।आरोपी युवक धर्मेंद्र कुशवाह अस्पताल रोड पर डांस क्लासेज चलाता है।पीड़िता के परिजनों ने दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक नाबलिका को डांस सिखाने के बहाने लंबे समय से ज्यादती कर रहा था जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपी युवक बारां की कई राजनीतिक व नामी हस्तीयों को डांस की नृतककला सीखा चुका है।


0 टिप्पणियाँ