श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर।
देश-विदेश में पॉपिंग डांस की कला को बढ़ावा देने के लिए विख्यात डांसर विनीत शर्मा द्वारा ’’भारत पोपिंग शिक्षा टूर’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जवाहरनगर स्थित महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल समिति द्वारा संचालित महाराजा स्पोर्टस एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय राजस्थान पोपिंग (डांस स्टाइल) वर्कशाप में शनिवार व रविवार को डांस में रूचि रखने वाले बच्चों को टिप्स दिए।इस कार्यक्रम में बीकानेर संभाग सहित पडोसी राज्य पंजाब से आये विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने विनीत शर्मा से डांस के गुर सीखे। डांसर विनीत शर्मा ने बताया कि डांस के स्टेप्स से ज्यादा उसकी बुनियाद मजबूत होना बहुत जरूरी है। साथ ही इस कला को सीखने के लिए फोकस व धैर्य को होना बेहद जरूरी है। उन्होने कहा की श्रीगंगानगर के बच्चों में सीखने की चाह बहुत है लेकिन सही प्लेटफार्म व उचित मार्गदर्शन न मिल पाने के कारण वे इस कला को सीखने से वंचित रह जाते है।भविष्य में श्रीगंगानगर की प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन देने व सही प्लेटफार्म देने के उद्देष्य से विनित शर्मा द्वारा शीघ्र ही डांस परफोरमेंस देने के लिए एक विशाल कार्यक्रम आयोजित करेंगे उन्होने डांस में रूचि रखने वाले बच्चों को समय-समय पर दिशा निर्देश देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम समापन पर संस्था अध्यक्ष विनोद गुप्ता व प्रधानाचार्या अनामिका दाधीच ने डांसर विनीत शर्मा को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया व उन्हें पुनः श्रीगंगानगर आने का निमंत्रण भी दिया।


0 टिप्पणियाँ