श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार के बड़े मामलों का खुलासा किया है। सहकारिता विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बीकानेर व श्रीगंगानगर में पदस्थापित उच्चाधिकारियों द्वारा नए कर्मचारियों की नियुक्ति व  विभिन्न मामलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा किया है। इस मामले में आगे जांच के लिए एसीबी ने गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के एमडी मंगतराम खन्ना, सहकारी समितियां चूरू के उप रजिस्ट्रार नवरंग लाल बिश्नोई एवं एक दलाल वली मोहब्बत को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय जयपुर से मिले निर्देश और तकनीकी निगरानी के आधार पर एसीबी बीकानेर में एफ आई आर दर्ज करके सहकारिता विभाग में पदस्थापित इन अधिकारियों के कार्यालयों की तलाशी का अभियान चलाया ।अभियान में बरामद दस्तावेजों एवं साक्ष्यों से व्यापक स्तर पर चल रहे भ्रष्टाचार का पता लगा है ।

एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी व ADG  दिनेश एमएन के निर्देश पर आरोपियों के ठिकानों पर कार्यवाही जांच की कार्यवाही की जा रही है।


श्रीगंगानगर में एसीबी की टीम ने श्रीगंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक लि के प्रबंध निदेशक एमआर खन्ना उर्फ मंगतराम खन्ना को उनके कार्यालय से ले जाकर एक होटल में पूछताछ की गई।

गौरतलब है कि चूरू की एक फर्म ने मुंग की खरीद की थी ,लेकिन पूरी राशि जमा नहीं करवाई। इस पर 29 लाख रुपए रोककर फर्म को भुगतान कर दिया गया था । लेकिन बाद में मिलीभगत से यह रुपए फार्म को जारी करने के आदेश एमआर खन्ना ने दे दिए। इसकी शिकायत एसीबी तक पहुंची। इस पर श्रीगंगानगर बीकानेर चूरू में एक साथ विभाग के इन अधिकारियों के ठिकानों पर सख्त जांच का अभियान चलाया गया । गौरतलब है कि चूरू क्रय विक्रय सहकारी समिति से जुड़े मामले में यह जांच की जा रही है। समिति के व्यवस्थापक चिमना राम द्वारा एसीबी को शिकायत की गई थी कि वर्ष 2020 -2021 में विजय ट्रेडिंग कंपनी को मूंग की खरीद का  टेंडर जारी हुआ था. फर्म द्वारा सारी मूंग जमा नहीं करवाई गई, इस पर 29 लाख रुपए का भुगतान रोक कर शेष भुगतान कर दिया गया।  फर्म द्वारा रोके गए 29 लाख रुपए प्राप्त करने के लिए विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा गया। 

एसीबी ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि  शिकायत थी कि सहकारिता विभाग बीकानेर में प्रबंध निदेशक केंद्रीय सहकारी बैंक में कार्यरत मंगतराम खन्ना अपने अधीनस्थ नवरंग लाल विश्नोई उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां चूरू एवं दलाल वली मोहम्मद तथा अन्य अन्य आपसी मिलीभगत करके रिश्वत की राशि का लेनदेन कर रहे हैं। इसके सत्यापन के बाद एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया एवं पुलिस निदेशक दिलीप खत्री के नेतृत्व में गठित की गई टीमों द्वारा एक साथ कार्यवाही की गई।  आरोपियों द्वारा आपसी मिलीभगत करके रोके  गए भुगतान जारी करने के निर्देश दिए गए ।

सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार के मामले में गंगानगर बीकानेर चूरू के अधिकारियों द्वारा छापे मारे गए, एसीबी द्वारा 29 लाख रुपए के मूंग के घोटाले को लेकर यह जांच की गई है।  गौरतलब है कि जी केएसबी के एमडी मंगतराम खन्ना पर श्रीगंगानगर में पहले भी कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, मगर हर बार अपने ऊपर पहुंच के चलते वह बच जाते।