श्रीगंगानगर राकेश मितवा की खबर।
भारत की स्वतंत्रता के आगामी 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फ्रंटियर द्वारा साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। साईकिल रैली को गुरूवार को जिला कलक्टर जाकिर हुसैन व बीएसएफ के अधिकारियों ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीआईजी बीएसएफ अमित कुमार त्यागी, देदराज कमाण्डेंट 77बीएन श्रीकरणपुर, कमाण्डेंट एसआर खान, डीवाई कमाण्डेंट जितेन्द्र नागल, एसडीएम श्रीकरणपुर सुभाष चन्द्र उपस्थित थे। साईकिल रैली 23 सितम्बर को सीमा चौकी नग्गी वार मेमोरियल श्रीगंगानगर से रवाना होने के बाद राजघाट नई दिल्ली तक पहुंचेगी। यह साईकिल रैली 525 किलोमीटर की होगी। साईकिल रैली सीमा चौकी नग्गी श्रीगंगानगर से रवाना होकर मंडी डबवाली, सिरसा, हिंसार, नेहाम, रोहतक, गुडगाव तथा 2 अक्टूबर 2021 को राजघाट नई दिल्ली पहुंचेगी। साईकिल रैली नग्गी से रवाना होकर श्रीगंगानगर, 24 को गंगानगर से डबवाली, 25 को डबवाली से सिरसा, 26 को सिरसा से हिसार, 28 को हिसार से नेहाम, 29 को नेहाम से रोहतक, 30 को रोहतक से गुडगाव तथा 2 अक्टूबर को गुडगाव से रवाना होकर राजघाट नई दिल्ली पहुंचेगी।


0 टिप्पणियाँ