चूरू से नरेश पारीक ।
चूरू मेडिकल कॉलेज में पिछले कुछ माह से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कुछ दिन पहले बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन का मामला अभी पूरी तरह से शांत हुआ ही नहीं था कि अचानक एक माह पहले लगाए गए मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश मोहन लाल पुकार का अचानक स्थानांतरण भरतपुर कर दिया। इस बात से खफा मेडिकल स्टूडेंट नाराज हो गए और गुरुवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगाकर बैठ गए। मेडिकल स्टूडेंटस का कहना था कि प्रॉचार्य के आने के बाद बिगड़ी व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा था।तबादला राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाया। हाथ में सरकार के तबादले को नहीं करते स्वीकार हमारे ही प्रिंसीपल रहेंगे डॉ. एमएम पुकार लिखी तख्ती लेकर विरोध जाहिर किया। स्टूडेंटस का कहना था कि सरकार स्वयं कॉलेज की व्यवस्थाओं को बिगाडऩे में लगी हुई है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी लगने पर एसडीएम अभिषेक खन्ना पहुंचे। इस दौरान छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि तबादला सरकार के स्तर का मामला है, उनकी बात सरकार तक पहुंचाने की बात कहते हुए कक्षाओं में लौटने की बात कही। लेकिन छात्रों ने एक स्वर में तबादला निरस्त होने पर ही लौटने की बात कही। इस दौरान प्राचार्य एमएम पुकार ने भी हड़ताल खत्म करने के लिए कहा। इस दौरान प्रशासन व छात्रों के प्रतिनिधि मंडल के बीच वार्ता भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। मेडिकल स्टूडेंट मुख्य गेट पर टैंट तानकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।
आईएमए ने दी पेन डाउन हड़ताल की चेतावनी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के अचानक तबादले को लेकर आईएम ने नाराजगी जाहिर की है। इस संबंध में आईएम के जिलाध्यक्ष डॉ. बीएल नायक ने तबादला आदेश निरस्त नहीं होने पर शुक्रवार को पेन डाउन हड़ताल की चेतावनी दी है।


0 टिप्पणियाँ