उदयपुर से भगवान प्रजापत।
उदयपुर में रीट परीक्षा को लेकर शनिवार सुबह से परीक्षार्थियों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। शहर के उदियापोल रोडवेज बस स्टैंड समेत कई चौराहों पर हाथों में बैग लिए परीक्षार्थियों को देखा जा सकता हैं। प्रशासन की ओर से माकूल व्यवस्थाओं के दावों के बीच बसें पूरी खचाखच होकर रवाना होती दिखी। रोडवेज बस स्टैंड से जयपुर, भरतपुर और जोधपुर के लिए रवाना हुए परीक्षार्थी बस में खड़े नजर आए। परीक्षार्थी होटल तो सामुदायिक भवनों के लिए रवाना हुए। रोडवेज बसों से 15 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी उदयपुर पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि अन्य जिलों के करीब 12 - 13 हजार अभ्यर्थी और पहुंच सकते हैं। उदिया पोल, गुलाब बाग, रेलवे स्टेशन, सूरजपोल क्षेत्र के 200 से ज्यादा होटलों में 80 प्रतिशत तक बुकिंग फूल बताई जा रही है। रोडवेज ने एमपी, यूपी और गुजरात रूट की 11 बसों का संचालन निरस्त किया है। उदयपुर और दूसरे डिपो की मिलाकर 300 बसों का संचालन किया गया है। जिनमें 25000 अभ्यर्थियों ने यात्रा की। इनमें भी 13 हजार उदयपुर से गए हैं और करीब 15 हजार पहुंचे हैं। डिपो से जयपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जालोर, पाली, जोधपुर रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई हैं। इसके अलावा निजी बसें भी परीक्षार्थी से भरी हुई नजर आई। रोडवेज बस स्टैंड पर प्रबंधक महेश उपाध्याय, थानाधिकारी आदर्श परिहार सहित परिवहन-रोडवेज के दर्जनों कर्मचारी और पुलिस जवान तैनात रहे। उदयपुर पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि इतनी बड़ी परीक्षा की सुरक्षा करना हमारे लिए भी परीक्षा के समान है। परीक्षा को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसको लेकर हम भी तैयार है। पुलिस के जवान लगातार परीक्षा केन्द्रों के साथ होटल और अभ्यर्थियों के ठहरने वाले स्थानों पर नजर रख हुए हैं।


0 टिप्पणियाँ