जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट
राजस्थान के 6 जिलों की 25 पंचायत समितियों के 507 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान जयपुर जिले में हुआ। जहां चाकसू पंचायत समिति में 73.15 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया। तीसरे चरण में 7 पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
दरअसल राजस्थान प्रदेश के 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे चरण के चुनाव में 64.96 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इससे पहले प्रथम चरण में 62.36 प्रतिशत और द्वितीय चरण में 65.88 फीसदी मतदान हुआ था। तीनों चरणों की 199 जिला परिषद और 78 पंचायत समितियों की सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कुल 64.40 प्रतिशत मतदान हुआ।अब सभी उम्मीदवारों का भाग्य मत पेटियों में कैद हो गया है।तीनों चरणों के लिए 4 सितंबर को जिला मुख्यालय पर मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि प्रदेश के 6 जिलों की 25 पंचायत समितियों के 507 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए बुधवार को मतदान करवाया गया।सर्वाधिक मतदान जयपुर जिले में हुआ।जहां चाकसू पंचायत समिति में 73.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। बतादे कि तीसरे चरण में 7 पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मेहरा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कोरोना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों की पालना के साथ सुरक्षित मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। मेहरा कहा कि मतदाताओं ने हर चरण में उत्साह के साथ मतदान किया। गांवों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिली। स्थानीय प्रशासन और जागरूक मतदाताओं ने कोरोना संबंधी गाइडलाइनों की पालना के साथ सुरक्षित मतदान किया। उन्होंने कहा कि तीनों चरणों की मतगणना 4 सितंबर को जिला मुख्यालयों होगी। दूसरे चरण में 3547 मतदान केंद्रों पर 25 लाख 83 हजार 675 मतदाताओं में से 16 लाख 78 हजार 431 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि सभी चरणों के मतदान सम्पन्न होने के बाद जिला मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी। आयुक्त ने बताया कि छह जिलों में हुए चुनाव में प्रातः 10 बजे 13.64 प्रतिशत मतदान हुआ. दोपहर 12 बजे मतदान का प्रतिशत 29.38 तक पहुंच गया। दोपहर 3 बजे तक प्रतिशत 50.83 तक जा पहुंचा और शाम बजे 5.30 बजे 64 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। मतदान समाप्ति तक यह प्रतिशत 64.96 तक पहुंच गया।



0 टिप्पणियाँ