ब्यूरो रिपोर्ट
राजस्थान एसडीआरएफ सेनानायक पंकज चौधरी, IPS के निर्देशन में पुलिस थाना सांगोद जिला कोटा ग्रामीण के अंतर्गत उजाड़ नदी पर बने भीमसागर बांध के गेट खोलने पर पानी की आवक अधिक होने से हिंगी गांव के विद्यालय में बाढ़ में फंसे शिक्षकों और विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने हेतु SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कड़ी मेहनत के उपरांत बाढ़ में फंसे 28 शिक्षकों व विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय नागरिकों एवं स्थानीय प्रशासन ने एसडीआरएफ द्वारा किए गए रेस्क्यू की सराहना की है।





0 टिप्पणियाँ