विशेष संवाददाता अवनीश पाराशर की रिपोर्ट
करौली जिले के उपखंड हिंडौन सिटी के गांव पालनपुर निवासी भवानी मीणा की 3 अगस्त को अज्ञात लोगों द्वारा गंभीर मारपीट करने के बाद उपचार के दौरान हुई मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी सहित पांच सूत्रीय मांगों को मनवाने के लिए करौली विधायक लाखन सिंह मीणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को ज्ञापन सौंपा है। करौली विधायक लाखन सिंह मीणा के नेतृत्व में गांव पालनपुर के ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 3 अगस्त 2021 को गांव पालनपुर तहसील हिंडौन निवासी युवक भवानी मीना की अज्ञात लोगों द्वारा हिंडौन सिटी में गंभीर मारपीट की गई एवं मारपीट से भवानी मीना के शरीर पर जगह-जगह छोटे आई और गंभीर अवस्था में घायल भवानी मीना को पुलिस थाना नई मंडी हिंडौन की पुलिस द्वारा हिंडौन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नई मंडी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं किया है जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि पुलिस अपराधियों को बचाना चाहती है ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त घटना की जांच के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। मृतक भवानी मीना के परिजनों को पुलिस किसी भी प्रकार का संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दे रही एवं मृतक के परिजनों को पुलिस के द्वारा डराया धमकाया जा रहा है जिससे मृतक का परिवार डरा सहमा एवं घबराया हुआ है पुलिस अपराधियों को बचाने में जुटी हुई हैं।घटना का खुलासा करने को लेकर पूर्व में भी पुलिस अधीक्षक करौली को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन पुलिस ने उक्त मुकदमे में घटना का कोई खुलासा नहीं किया है और ना ही किसी भी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके कारण क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है तथा साथ ही जनता का कानून से विश्वास उठता जा रहा है।
इन पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।
पालनपुर गांव के ग्रामीणों एवं पंच पटेलों के द्वारा करौली विधायक लाखन सिंह मीणा के नेतृत्व में भवानी मीना के हत्यारों को गिरफ्तार करने के साथ ही पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया.जिसमे घटना में शामिल अपराधियों को 3 दिवस के अंदर गिरफ्तार करने,मुकदमा की जांच थाना नई मंडी हिंडौन सिटी (करौली) से किसी अन्य उच्च अधिकारियों से जांच करवाने,मृतक के परिजनों को सुरक्षा दिलवाने,मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने, मृतक के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिये जाने की प्रमुख मांग की गई।



0 टिप्पणियाँ