झालावाड़ से हरिमोहन चोडावत
झालावाड़ कृषि विज्ञान केंद्र के नजदीक तालाब की भूमि पर आवासीय कॉलोनी काटने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एनजीटी ) में सभापति संजय शुक्ला सहित अन्य खातेदारों को शुक्रवार को पेश होना था लेकिन अब एनजीटी ने पेशी की तारीख 20 सितंबर कर दी है । एनजीटी की सेंट्रल जोन बेंच भोपाल के डिप्टी रजिस्ट्रार ने खातेदारों को नोटिस जारी किया है । प्रशासन ने एनजीटी को दिखाने के लिए तालाब की पाल पर हो रहे निर्माण पर तो कार्रवाई कर दी , लेकिन तालाब पेटे में की प्लाटिंग पर कार्रवाई नहीं की है । अब सभापति व अन्य खातेदारों को एनजीटी के समक्ष पूरे तथ्य पेश करने होंगे । वही एनजीटी ने भूखंडों की खरीद फरोख्त नहीं हो इसके लिये बोर्ड लगवा दिया है।एनजीटी ने प्रशासन के माध्यम से केवीके के नजदीक भूमि पर खरीद फरोख्त पर रोक लगाने का बोर्ड लगवा दिया है । लोग भी अब अनकंवर्ट कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से डरने लगे हैं । इधर , भूमाफियाओं की बात करें तो अभी भी कई कॉलोनियां ऐसी हैं जहां पर भू माफियाओं ने कब्जा जमा रखा है । बिना कंवर्जन करवाए कॉलोनियां धड़ल्ले से काटी जा रही हैं ।


0 टिप्पणियाँ