करौली से अवनीश पाराशर
पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा के निर्देशन में वांछित अपराधियों के धरपकड हेतु चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन वाण्टेड‘‘ अभियान के तहत थाना सदर हिण्डौन द्वारा जमीनी विवाद में हत्या का वांछित आरोपी बलराम पुत्र बाबूलाल निवासी लीलौटी सदर हिण्डौन को गिरफ्तार किया गया।
ऑपरेशन क्लीन स्वीप‘‘ के तहत अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिले में अवैध हथियार के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान ‘‘ ऑपरेशन क्लीन स्वीप‘‘ के तहत थाना सदर हिण्डौन पुलिस द्वारा अवैध देशी कट्टा लेकर किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमते हुए आरोपी महीपत पुत्र सिया मीणा निवासी कांकरा थाना करणपुर जिला करौली को गिरफ्तार किया गया।


0 टिप्पणियाँ