उदयपुर से भगवान प्रजापत
उदयपुर जिले के सराड़ा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए एक ब्लाइंड मर्डर में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या कर उसके मुंह पर पत्थर डालने और फिर झाड़ियों से पूरे शरीर को ढक देने के मामले में सराड़ा पुलिस ने पति-पत्नी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने पर खुलासा हुआ कि तीनों ने षड़यंत्रपूर्वक किशोर के पैसे हड़पने के लिए उसे शिकार बनाया था। इस मामले में पुलिस ने नाथूलाल उर्फ नरेश, काली कुमारी उर्फ काजल और दौलतराम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में आरोपी काजल ने बताया कि लगभग 8-9 महीने पहले अपने पति से कोटा से मिलकर वापस आते वक्त उदियापोल बस स्टैंड पर किशोर से उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत और मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हो गई। सराड़ा पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच अश्लील बातें होती थी और मृतक काजल के उदयपुर स्थित कमरे पर आया-जाया करता था। मगर एक बार काजल के पति की मौजूदगी में जब काजल के फोन पर किशोर का फोन आया तो काजल ने अपने पति को बताया कि किशोर उसकी आर्थिक मदद करता है, उसके पास 13-14 लाख रूपए हैं और उसने काजल को कॉम्पलेक्स में कमरा दिलवाने को भी कहा है। पुलिस ने बताया कि पैसे के लालच के चलते काजल के पति ने कभी उसे किशोर से सम्बंध बनाने से नहीं रोका। पैसे के लालच में दोनों ने मिलकर किशोर से पैसे निकलवाने की योजना बनाई। काजल के पति ने अपने दोस्त दौलतराम का सलूम्बर से बुलवाया। साथ ही काजल को कहा कि वो मिलने के बहाने गांव की पहाड़ी पर धराल माता मंदिर ले जाने को कहा। इसके बाद 13 अगस्त को काजल किशोर को पहाड़ी पर लेकर गई। यहां पीछे-पीछे आ रहे काजल के पति नाथूलाल और उसके दोस्त दौलतराम ने मीट काटने वाली छुरी से पीठ और पेट में वार कर किशोर की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शरीर पर पत्थर और झाड़ियां डालकर भाग गए।


0 टिप्पणियाँ