करौली से अवनीश पाराशर
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वर्गवास पर लोधा समाज ने शोक सभा कर आयोजन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा में लोधा समाज के उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने समाज और देशहित में कल्याण सिंह के कार्यों को याद किया एवं पुष्प अर्पण कर ईश्वर से उनकी आत्मा को श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान नाथूराम लोधा ,चिरंजी भगत, कुंज बिहारी ,मोहर सिंह, धर्म सिंह ,राजू, हरि सिंह लोधा ,पार्षद प्रतिनिधि नरेश लोधा, उदय सिंह लोधा, दीनदयाल लोधा, लखन सिंह लोधा सहित दर्जनों लोधा समाज जन मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ