ब्यूरो रिपोर्ट। 

कल्पना कीजिये कोरोना काल में 7 करोड़ की जनसँख्या वाले प्रदेश का सीएम होना और वो भी मोदी जैसे विरोधी प्रधानमंत्री के रहते।  फिर करेला और नीम चढ़ा यानि सचिन पायलट की बग़ावत।  पिछले डेढ़ साल से से इन सबसे मुकाबला करते हुए अच्छे से अच्छे व्यक्ति का मन अनमना हो जाता है।  लम्बे और चुनौतीपूर्ण  कामकाजी घंटे बीतने के बाद यह कल्पना करना बहुत मुश्किल है कि गहलोत अपना सेन्स ऑफ़ ह्यूमर कैसे कायम रखतें होंगे।  लेकिन वे बाकायदा हँसतें हैं और अपने आस-पास वालों को भी हंसाने का प्रयास करते हैं।  यही वो खूबी है जो किसी भी 24x7 राजनीतिज्ञ में होनी ही चाहिए।  


सीएम के इसी अंदाज की ताजा बानगी आज तब दिखी जब वीसी के दौरान गहलोत ने छुट्टी पर गए किन्तु वीसी में मौजूद चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से बात की।  यह बात तय है कि डॉ. रघु शर्मा सीएम से पूछ कर ही अवकाश पर गए होंगे लेकिन फिर भी गहलोत ने सबके सामने चुटकी लेते हुए शर्मा से कहा कि वे अकेले-अकेले ही छुट्टी पर चले गए, उन्हें भी साथ ले जाते।  चिकित्सा मंत्री ने भी मुस्कराते हुए जवाब दिया कि कल शाम तक जयपुर आ जाएंगे।आगे से आपकी बात का भी ध्यान रखेंगे।