करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट

करौली जिले में पिछले 4 दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश के कारण जिले में कहर देखने को मिला है. जहां बारिश के कारण जोडली गांव की नदी में एक 17 वर्षीय बालक का पैर फिसलने से नदी मे बह गया, जिसके शव का रेस्क्यू कर 21 घंटे बाद ढूंढा गया. वहीं जिला मुख्यालय स्थित रंणगमा तालाब पर सेल्फी लेने के दौरान एक युवक की मौत हो गई एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू कर युवक के शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी देवेंद्र सिंह परमार के द्वारा सिविल डिफेंस टीम को सूचना दी गई कि रंणगमा तालाब पर एक युवक डूब गया है. बारिश के मद्देनजर देखते हुए हाई अलर्ट पर खड़ी सिविल डिफेंस की टीम तुरंत सिविल डिफेंस इंचार्ज क्षत्रपाल सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची घटना का जायजा लेकर तुरंत रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू प्रारंभ किया 1 घंटे चले रेस्क्यू के बाद टीम को कामयाबी हासिल हुई. सिविल डिफेंस इंचार्ज क्षत्रपाल सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय सुरेंद्र जाटव पुत्र शीशराम जाटव जटनागला हिंडौन का निवासी था जोकि अपने मामा के यहां घूमने आया हुआ था इस दोरान युवक अपने चार साथियों के साथ रंणगमा तालाब पर घुमने गया.साथियों ने बताया युवक सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से यह हादसा हो गया. एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू कर युवक से शव को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.वही सपोटरा उपखंड मुख्यालय के जोडली गांव की नदी मे पैर पिसलने से एक युवक नदी मे बह गया जिसका मंगलवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी मे रेस्क्यू कर 21 घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया मृतक युवक की शिनाख्त छोटेलाल पुत्र पप्पू लाल मीना के रूप मे हुई है। इस मौके पर सिविल डिफेंस टीम के जवान बना कुमार शर्मा फरमान जलसिंह राम अवतार अबरार कुणाल पुष्पेंद्र ललित ब्रज भूषण पवन आदि मौजूद रहे।

चंबल नदी खतरे के निशान पर

करौली जिले के मंडरायल उपखंड मुख्यालय से होकर गुजर रही चंबल नदी तेज बारिश के कारण खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.जिसको लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.नदी इलाके के आसपास रह रहे लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है वहीं जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर,पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा मौके पर नजर बनाए हुए हैं. अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने बताया कि चंबल नदी का जल स्तर 166.660 मीटर था.जो अब 168.730 है.मौके पर नजर बनाये हुए आमजन से पानी से दुर रहने की अपील की गई है।

पांचना बांध से पानी की निकासी जारी

करौली जिले में सुबह से ही बरसात का दौर जारी है ऐसे में पांचना बांध से मंगलवार को तीन गेंटो को खोल कर भरतपुर के घना पक्षी विहार मे पानी की निकासी की जा रही है. वही मामचारी बांध के लबालब हो जाने की वजह से चादर चलने लगी है. लोगों की भी पानी वाली जगह पर भीड लगने लगी है.हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी लोगों से समझाइश कर उनको वापस घर भेजते हुए नजर आए।