ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य सोमवार सुबह भरतपुर के अपना घर आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने आश्रम के मां अन्नपूर्णा प्रसादालय की नींव रखी।साथ ही पौधरोपण भी किया और  आश्रम में निवासरत प्रभु जनों से मिलकर उनके हालचाल जानें।इस अवसर पर उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि यह बांके बिहारी की असीम कृपा है कि अपना घर आश्रम में असहाय और लावारिस लोगों की निर्बाध रूप से सेवा हो रही है। प्रसादालय की नींव रखते समय उन्होंने कहा कि यह बांके बिहारी की कृपा से पूरा होगा।