चित्तौडग़ढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट,

चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर भीलवाड़ा मार्ग पर स्थित एक निजी बैंक के बाहर से एक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की गाड़ी की डिक्की से तीन लाख रूपये की चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।मुख्यालय के भीलवाड़ा मार्ग स्थित एक निजी बैंक आरबीएल बैंक के बाहर से एक ट्रांसपोर्ट व्यवसाई राहुल सिंह की एक्टिवा गाड़ी की डिग्गी में रखे तीन लाख रूपये चोरी हो गए, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरबीएल बैंक और पास की दुकान के सीसी टीवी फुटेज खंगाले।


इसकी जानकारी देते हुए पीड़ित जय शंकर गोल्डन ट्रांसपोर्ट के राहुल सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह मीरा मार्केट स्थित अन्य निजी बैंक से रुपए निकाल कर एक्टिवा की डिक्की में रख कर आरबीएल बैंक आया था। जहां पर उसे 9 हजार रुपए की राशि जमा करानी थी राशि जमा कराने के बाद जब वह बैंक से बाहर आया तो देखा कि गाड़ी की डिग्गी में से रखी तीन लाख की राशि गायब थी। इस पर उन्होंने बैंक के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। वहीं इसकी जानकारी देते हुए पुलिस उप अधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि आरबीएल बैंक के बाहर एक ट्रांसपोर्ट व्यवसाई की एक्टिवा गाड़ी से चोरी होने की सूचना मिलने पर बैंक और पास के दुकानों के सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए हैं। इसमें दो व्यक्ति गाड़ी की डिक्की खोलते हुए और राशि निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।