जिले के संयुक्त माेर्चा के बैनर तले किसानाें की बैठक साेमवार दाेपहर रिद्धि-सिद्धि प्रथम स्थित गुरुद्वारा में हुई। इसमें शनिवार काे करनाल में किसानाें पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। इसके साथ ही निर्णय लिया गया कि देश के बड़े औद्याेगिक घराने अडानी और अंबानी ग्रुप के व्यावसायिक प्रतिष्ठानाें का विराेध जारी रहेगा तथा इनकाे खुलने नहीं दिया जाएगा। किसानाें ने इसके बाद रिद्धि-सिद्धि स्थित रिलायंस मार्ट में पहुंचकर नारेबाजी की और स्थानीय किसानाें की माॅल की निगरानी के लिए जिम्मेदारी तय की।

इधर रिद्धि-सिद्धि के स्थानीय निवासियाें ने किसानाें के इस निर्णय काे एक तरफा और अव्यावहारिक बताया है। इस संबंध में स्थानीय निवासियाें ने एक सितंबर काे वापस बुलाई है। इसमें पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल काे मध्यस्थता कर इस समस्या के समाधान के लिए बुलाया है।

साेमवार काे गुरुद्वारा में हुई बैठक में संयुक्त किसान माेर्चा की ओर से पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, मनिंद्र मान, गुरबलपालसिंह संधू, संतवीरसिंह माेहनपुरा, अमरसिंह बिश्नाेई सहित बड़ी संख्या में किसान माैजूद थे।

बैठक में किसानाें ने किसानाें ने करनाल कांड में किसानाें की बर्बरता पूर्वक की गई पिटाई की निंदा की तथा केंद्र व हरियाणा सरकार की दमनकारी नीति का विराेध किया। बैठक के बाद तय किया गया कि रिद्धि-सिद्धि में रिलायंस माॅल काे नहीं खाेलने दिया जाएगा। अगर इसे जबरदस्ती खाेलने की काेशिश की ताे किसान माॅल के सामने धरना लगाएंगे।

इसकी निगरानी काे काॅलाेनी में ही निवास कर रहे किसानाें ने स्वत: जिम्मेदारी ली है। बैठक के बाद किसान माॅल के ग्राउंड फ्लाेर में इक्ट्ठे हुए और नारेबाजी की। इस दाैरान कानून व्यवस्था का जायजा लेने सदर थानाधिकारी हनुमानाराम बिश्नाेई भी माैके पर पहुंचे।

इधर, रिद्धि-सिद्धि एन्कलेव के निवासियों ने प्रेस नाेट जारी कर बताया कि रिलायंस मार्ट पिछले 8 माह से भी अधिक समय से किसानों के आग्रह पर बंद है। रविवार काे स्थानीय निवासियों ने मिलकर इस स्टोर को खोला था।

रविवार काे ही किसान आए और इसे बंद करवाने पर अड़ गए। तब बातचीत में यह निर्णय लिया गया था कि 30 अगस्त को सुबह 11 बजे सयुक्त किसान मोर्चा को समस्त पदाधिकारी कॉलोनी निवासियों के साथ वार्ता करेंगे और एक सम्मानजनक फैसला लिया जाएगा। साेमवार सुबह 11 बजे कॉलोनी के डवलपर मुकेश शाह बड़ी संख्या में कॉलोनी वासियों के साथ कॉलोनी के गुरुद्वारा में पहुंचे। लेकिन तब तक संयुक्त किसान माेर्चा के पदाधिकारी नहीं आए थे।

इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बिना कॉलोनी वासियों की बात सुने रिलायंस स्टोर बंद करने का निर्णय ले लिया। काॅलाेनी के लाेग संयुक्त किसान मोर्चा के नेता हेतराम बेनीवाल के गांव उनके घर पहुंच गए। उनसे माॅल खुलने में मध्यस्थता करने का आग्रह किया। इस पर एक सितंबर काे सुबह 11 बजे रिद्धि सिद्धि मैरिज हॉल में पूरी कॉलोनी निवासियों की मीटिंग बुलाई गई है।

इस संबंध में हेतराम बेनीवाल ने भास्कर से कहा कि अंबानी और अडानी ग्रुप के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करवाने का निर्णय संयुक्त किसान माेर्चा के राष्ट्रीय कमेटी का है। इस संबंध में वे संयुक्त किसान माेर्चा के आदेशाें की पालना करवा रहे हैं। एक सितंबर काे बुलाई गई बैठक में मैंने पहुंचने का वादा नहीं किया।