नागौर से सबिक की खबर
नागौर जिले में पुलिस के घटते इकबाल के चलते अपराधियो के हौंसले बुलंद होते जा रहे है।ताजा मामला जिले के जायल थाना इलाके का है जहां 5 लोगों ने 17 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस दौरान बनाए अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर चुप रहने की बात कही ।इस सम्बंध में पीड़िता के पिता की और से तीन नामजद और 2 अन्य के खिलाफ जायल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। पीड़िता के पिता ने थाना जायल में रिपोर्ट देकर बताया कि जायल के रहने वालें हरिराम ने उसकी 17 साल कि बेटी को 26 अगस्त की दोपहर में सिलाई कार्य के बहाने से फोन कर अपने घर में बुलाया। जहां पहले से मौजूद सौरभ व राजू और 2 अन्य युवकों ने हरिराम के साथ मिलकर उसकी बेटी से गैंगरेप किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो लोगों तक सोशल मीडिया के जरिये वारयल कर देंगे। इसी डर के चलते नाबालिग ने परिजनों को उसके साथ हुई इस घटना के बारे में 3 दिन तक कुछ नहीं बताया। उसकी बेटी जब घर पहुंची तो लोकलाज के भय के चलते परिजनों को घटना के बारे में 3 दिन तक कुछ नहीं बताया, लेकिन3 दिन से वो उदास और घबराई हुई थी। परिजनों ने कारण पूछा तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। फिर रोते हुए अपनी आपबीती बयां कर दी। मामले की जांच कर रहे जायल CO रामेश्वर लाल ने बताया कि पीड़िता कि रिपोर्ट मिलते ही उसका मेडिकल करवाया गया है। पांचों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।


0 टिप्पणियाँ