सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
सवाई माधोपुर जिले में पंचायतराज आम चुनावों के तहत जिला परिषद एंव पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है ,ऐसे में जिला परिषद की 25 सीटों पर 69 व जिले की सात पंचायत समितियो में पंचायत समिति सदस्यों के लिए 496 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है , जिले में तीन चरणों मे मतदान होने है ,जिसके तहत 26 अगस्त को गंगापुरसिटी व बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र में तथा 29 अगस्त को बौंली और मलारना डुंगर तथा एक सितंबर को सवाई माधोपुर, खंडार ओर चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान होने है , ऐसे में चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशी अपनी अपनी जीत को सुनिचित करने के लिए घर घर जाकर मतदाताओं की मान मनुहार में जुटे हुऐ है । वही प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों के उद्घटना का सिलसिला भी जारी है ,इसी कड़ी में आज भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने सवाई माधोपुर पंचायत समिति क्षेत्र के वार्ड नम्बर 19 की भाजपा प्रत्याशी माया मीना के चुनाव कार्यालय का उद्घटना किया ,इसी तरह चौथ का बरवाड़ा के वार्ड नम्बर 16 की प्रत्याशी राधा देवी,वार्ड नंबर 18 के प्रत्याशी भैरूलाल मीना,वार्ड नंबर 20 की गुड्डी देवी तथा जिला परिषद के वार्ड नंबर 16 की प्रत्याशी किष्किंधा मीना के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया । इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की । इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गाँवो की भाजपा की सरकार बनाने में पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करे और आमजन को भाजपा द्वारा करवाये गये विकास कार्यो से अवगत करवाए । इस दौरान उन्होंने आमजन से भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की । वही इसी तरह कांग्रेस नेता भी काँग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटे हुवे है ,खंडार विधायक अशोक बैरवा ने काँग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में छान,पाली,दौलतपुरा सहित आधा दर्जन गांवों का दौरा किया और आमजन से काँग्रेस के समर्थन में मतदान करने की अपील की ।


0 टिप्पणियाँ