हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार

हनुमानगढ़ जिले में वैक्सीनेशन लगाने में तेजी को देखते हुए निदेशालय से हनुमानगढ़ को एक लाख वैक्सीन और दी गई है। इसके लिए 30 अगस्त शाम को वाहन वैक्सीन लेने के लिए रवाना होगा। 31 अगस्त को दोपहर बाद वैक्सीन जिले में पहुंचेगी, जिसे खण्ड स्तर पर वितरित करवाया जाएगा और 1 सितम्बर को वैक्सीनेशन किया जाएगा।जिले की सामाजिक संस्थान एवं जनप्रतिनिधि जो अपने-अपने क्षेत्रों में वैक्सीनेशन सत्र लगवाना चाहते हैं,वो 31 अगस्त को प्रात: 11 बजे तक अपने-अपने खण्ड के बीसीएमओ से मिलकर वैक्सीनेशन सेंटर निर्धारित करवा सकते है।सीएमएचओ डॉ.नवनीत शर्मा ने कहा कि अन्य स्थानों से कोरोना की तीसरी लहर के समाचार मिल रहे हैं। इसको देखते हुए चिकित्सा विभाग का प्रयास है कि हनुमानगढ़ जिले के अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो जाए।  निदेशालय को भी समय-समय पर सूचित किया जा रहा है कि जिले में अधिक से अधिक वैक्सीन भिजवाई जाए ताकि अधिक से अधिक सैशन रख जल्द से जल्द लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा सके।