जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

जोधपुर.जिले के शेरगढ़ क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची के मां बनने का मामला सामने आया है। एक अस्पताल में बच्ची ने नवजात को जन्म दिया है। राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल के अनुसार शेरगढ़ क्षेत्र की 12 साल की बच्ची के मां बनने की सूचना उन्हें प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आ रहा है कि बच्ची को मां बनाने के लिए जिम्मेदार भी नाबालिग है। आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि वह अस्पताल पहुंच रही है। फिलहाल उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. रंजना देसाई को बच्ची को उपचार के निर्देश दिए है। इसके अलावा वे पुलिस के भी संपर्क में हैं। बेनीवाल ने बताया कि वह माता-पिता से मिलकर पूरी जानकारी प्राप्त करेंगी। अस्पताल सूत्रों की माने तो यह प्रिमेच्योर डिलवरी है।नवजात को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।