झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत

झालावाड़ जिले की उन्हेल थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 18 घंटे के अंतराल में 10 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। थाना अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि पुलिस थाना उन्हेल पर 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था जिस पर धारा 376 ए बी व 5/6 पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुलजिम पिकम उर्फ डुंडिया कंजर निवासी कंजर डेरा अरनिया थाना उन्हेल को प्रकरण दर्ज होने के 18 घंटे के अंतराल में थाना अधिकारी भंवर सिंह व उनकी टीम द्वारा दबिश देकर मुलजिम को अरनिया कंजर डेरे के जंगल से घेरा बंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करने से आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय वाली कहावत चरितार्थ हुई।