सीएमएचओ डॉ भूपेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में सोमवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने श्रीनाथपुरम सेक्टर-ई में स्थित कोटा डेंटल हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। टीम में डिप्टी सीएमएचओ हैल्थ डॉ घनश्याम मीना, कोरोना कन्ट्रोल रूम प्रभारी डॉ विजय कुमार जैन, एनटीसीपी के जिला सलाहकार अमित शर्मा ने निरीक्षण के दौरान पाया कि होस्पिटल संचालक डॉ मनोज मीणा द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण सुचारू प्रक्रिया के अनुरूप नहीं किया जा रहा था और बायो मेडिकल वेस्ट को सार्वजनिक स्थानों पर फेंका जा रहा था जिससे कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना है।



 संचालक ने बायोमेडिकल वेस्ट संधारण के लिए पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी मौके पर प्रस्तुत नही किया साथ ही क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत भी संस्थान का पंजीयन नही होना पाया गया। इस पर टीम ने बायोमेडिकल वेस्ट को जब्त कर 1 प्रतिशत हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन से सेनेटाइज कर पैक किया तथा संचालक को आगामी तीन दिवस में समस्त दस्तावेजों के साथ जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। वहीं, आरके पुरम थाने में कोविड-19 महामारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई।

कोटा से हँसपाल यादव की रिपोर्ट।