राजधानी जयपुर में एक सप्ताह के बाद इंद्रदेव मेहरबान हुए और शाम को जोरदार बारिश हुई। जयपुर में मानसून सीजन की अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
लगभग 1 घंटे तक मेघ जमकर बरसे। इस दौरान शहर के निचले इलाकों और कच्ची बस्तियों में पानी भर गया। आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं सड़कों पर यातायात भी अवरुद्ध हो गया। कई जगह नालों में उफान आ गया और कचरा पानी के साथ सड़कों पर बहने लगा।
इस बार की बारिश ने निगम के नाले सफाई के दावे को खोखला साबित करते हुए हकीकत उजागर कर दी। आपको बता दें कि राजधानी जयपुर में इससे पहले जुलाई महीने के तीन रविवार को बारिश दर्ज की गई थी। पूरे जुलाई महीने में जयपुर में पिछले रविवार को छोड़कर बाकी रविवार के दिन ही बारिश हुई है। इस बार 25 जुलाई रविवार का दिन सूखा बीता लेकिन सावन के पहले सोमवार को इंद्रदेव की मेहरबानी जोरदार हुई। खबर लिखने तक जयपुर में बारिश का दौर जारी था।
ब्यूरो रिपोर्ट।




0 टिप्पणियाँ