ब्यूरो रिपोर्ट।
सोशियल मीडिया पर एक 15 सेकण्ड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीसीसी अध्यक्ष और शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा अपने बगल में बैठे किसी फरियादी को कह रहें है " मैं दो-पांच दिन का मेहमान हूँ। मुझसे जो कराना है करवा लो। सोमवार को आ जाना। एक मिनट में सब निकाल दूंगा।"
यानि होने वाले फेरबदल में डोटासरा मंत्री नहीं रहेंगे। मंत्री पद से हटाए जाने का एक कराह तो 'एक व्यक्ति, एक पद' सिद्धांत है जिसे कांग्रेस लागू करना चाहती है। दूसरे पहले स्कूली फीस पर सरकार का रुख और फिर परिवार में RAS की फौज मुद्दे पर भी डोटासरा को घेरने की कोशिश की गई। हालांकि यह बात दीगर है कि उनके रिश्तेदारों के RAS इंटरव्यू भाजपा शासन काल में हुए थे सो वर्तमान RPSC या सरकार पर आक्षेप बेमानी है। बहरहाल सीएम गहलोत चाहेंगे वे पीसीसी अध्यक्ष के रूप में संगठन पर पकड़ बनाए रखें ताकि सचिन पायलट गुट के साथ शक्ति संतुलन बना रहे।


0 टिप्पणियाँ