करौली जिला मुख्यालय पर स्थित अंजनी माता के मंदिर पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने पहुंचकर वृक्षारोपण किया और अंजनी माता के दर्शन कर अंजनी माता के मंदिर का निरीक्षण किया।जानकारी के अनुसार करौली शहर के प्रमुख तीर्थ स्थल अंजनी माता के मंदिर पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्योर इंडिया ट्रस्ट के नेतृत्व में एक पेड़ आपके द्वार अभियान के तहत पेड़ लगाएं और अंजनी माता के दर्शन कर अंजनी माता के मंदिर का निरीक्षण किया
प्योर इंडिया ट्रस्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर खुश बिहारी व्यास ने बताया कि प्योर इंडिया ट्रस्ट ने जिले में 25000 से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है उन्हें बताया की यह कार्यकम ट्स्ट संस्थापक प्रशांतपाल के निदर्शन मे यह कार्यकम किया जा रहा है.जिसके तहत आज अंजनी माता के मंदिर पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के माध्यम से मंदिर परिसर में वृक्ष लगाए गए हैं. इस मौके पर यातायात प्रभारी टीनू सोगरवाल, महेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक राधारमन शर्मा, राहुल पाराशर,मनोज व्यास,जितेंद्र, सनी शर्मा, शैलेंद्र सिंह आदि मौके पर मौजूद रहे सभी ने ट्स्ट के संस्थापक प्रंशात पाल ओर ट्स्ट मैंनजर का धन्यवाद ज्ञापित किया.
करौली से अवनीश पाराशर,



0 टिप्पणियाँ