ब्यूरो रिपोर्ट। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बून्दी जिले के रायथल, झुन्झुनूं जिले की गुढागोड़जी और नागौर जिले के चितावा में नवीन उप तहसील के सृजन को स्वीकृति दी है। CM के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन उप तहसील रायथल में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल एवं 47 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे, नवीन तहसील गुढ़ागोडजी में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 21 पटवार मण्डल एवं 56 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे तथा नवीन उप तहसील चितावा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, एक आंशिक भू-अभिलेख वृत्त, 13 पटवार मण्डल एवं 54 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे।  

उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं।