ब्यूरो रिपोर्ट,  केंद्र सरकार ने मंगलवार देर शाम टीकाकरण की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब राज्यों को आबादी, कोरोना के मामले और वैक्सीनेशन की रफ्तार के आधार पर टीको का आवंटन होगा। इसके साथ ही सभी प्रदेशों को यह भी कहा गया है कि यदि वैक्सीन की बर्बादी हुई तो उसी के अनुपात में आवंटन में कटौती की जाएगी।



यह गाइडलाइन 21 जून से प्रभावी होगी। वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइन के अनुसार 21 जून से सभी राज्यों को टीकाकरण केंद्रों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। बुकिंग के लिए राज्य कॉमन सर्विस सेंटर या कॉल सेंटर भी शुरू कर सकते हैं। इसके तहत राज्यों को जिला स्तर पर वैक्सीन की आवश्यकता सार्वजनिक करनी होगी। वैक्सीन वितरण में फ्रंटलाइन वर्कर, 45 प्लस और पहली डोज लेने वाले होंगे। 

उसके बाद 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों का नंबर आएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने वैक्सीन के दाम भी तय कर दिए हैं। सबसे महंगी कोवैक्सीन रहेगी। इसकी प्रति डोज की कीमत 1410 रुपए होगी। स्पूतनिक - वी 1145 रुपए में मिलेगी। वही कोविशील्ड सबसे सस्ती रहेगी। 




इसकी प्रति डोज कीमत ₹780 निर्धारित की गई है। एक अनुमान के मुताबिक केंद्र को अब पूरे देश में। वैक्सीनेशन के पेटे में लगभग 45000 करोड रुपए खर्च करने होंगे। आपको बता दें कि इस बार के बजट में टीकाकरण के लिए 35000 करोड रुपए का प्रावधान रखा गया था।