प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की 200 संख्या के नीचे आने के बाद पिछले 1 सप्ताह से भी ज्यादा समय से सवा सौ और 160 के बीच आगे पीछे हो रही है। पिछले 7 दिन की रिपोर्ट देखी जाए तो कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा एक दिन ज्यादा और दूसरे दिन कम हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश में कुल पॉजिटिव केस 137 दर्ज किए गए इसके 24 घंटे बाद ही पॉजिटिव केस का आंकड़ा 18 ज्यादा पॉजिटिव केस के साथ 155 दर्ज किया गया। 



इनमें अलवर जिले में सर्वाधिक 31, जयपुर में 28, जोधपुर में 20 और सिरोही में 11 पॉजीटिव केस दर्ज किए गए। प्रदेश में ये 4 जिले ही ऐसे रहे जहां कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या दहाई पर दर्ज की गई। 24 जिलों में 0 से 5 पॉजीटिव केस सामने आए और 5 जिलों में 10 से कम पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। कोरोना से मौत के लिहाज से बुधवार का दिन सुखद रहा। इस दिन प्रदेश में सिर्फ एक मौत कोरोना से डूंगरपुर जिले में दर्ज की गई।


इस जिले में कोरोना से मौत होने का मामला काफी दिन बाद सामने आया है। प्रदेश में एक्टिव केस 2178 रह गए हैं जो पिछले दिन की तुलना में 210 कम है। मंगलवार को प्रदेश में 2388 एक्टिव केस दर्ज किए गए थे। अब राजधानी जयपुर में सर्वाधिक 446 और अलवर में 376 एक्टिव केस है। वहीं प्रदेश के सीकर, जोधपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर और बीकानेर जिलों में 100 से ज्यादा एक्टिव केस रह गए हैं



ब्यूरो रिपोर्ट।