श्रीगंगानगर के सुखाड़िया नगर निवासी कपड़े के व्यापारी अरुण जैन को जान से मारने की धमकी देने व घर के आगे 8 राउंड फायरिंग करने के आरोपी हिसार के गैंगस्टर धोलू चौधरी के सहयोगी को पुलिस ने आज शाम गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि दिनांक 25 जून को सुखाडिया नगर में हुई फायरिंग की वारदात के संबंध में परिवादी श्री अरूण जैन ने परिवाद दर्ज करवाया की करीब 6 बजे एक सफेद रंग की आई-10 कार आई, जिसमे आये तीन लङको ने मुझ पर फायरिंग की और कार को भगा ले गये वगैरा-2 रिपोर्ट पर मुकदमा नं. 294  दर्ज किया गया।

शहर श्रीगंगानगर मे हुई फायरिंग की वारदात की घटना की गम्भीरता को देखते हुए वारदात को अंजाम देने वालों व  वारदात को ट्रेस आऊट कर वारदात मे संलिप्त आरोपी सोनू जैन  को गिरफ्तार किया था। जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। 

      इस वारदात के मुख्य सरगना राम मेहर उर्फ धोलू चैधरी के सहयोगी आरोपी खेमचंद गोयल उर्फ आयुष पुत्र श्री पवन कुमार गोयल जाति अग्रवाल उम्र 28 साल निवासी चक 3 ई छोटी गली नम्बर 2 सो फुट रोङ श्रीगंगानगर को श्री फुलचंद शर्मा पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहरनगर श्रीगंगानगर द्वारा गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में गिरफतार आरोपीगण से घटना के सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है तथा प्रकरण मे संलिप्त अन्य आरोपीगण तलाश जारी है।

श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर।