ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश में राज्य सरकार की ओर से बुधवार को जारी किए गए समान पात्रता परीक्षा के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। मंत्रालय कर्मचारियों ने इन निर्देशों में कई खामियां जताते हुए इसके प्रति अपना विरोध जताकर मुख्य सचिव और कार्मिक विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपकर इसमें संशोधन की मांग की है। इस दिशा में गुरुवार को राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष राज सिंह चौधरी के नेतृत्व में राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी की शैक्षिक योग्यता स्नातक नहीं होने से जमादार पद के समकक्ष लाने पर विरोध जताया गया। कर्मचारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री के बजट भाषण में सरकार ने मंत्रालयिक कर्मचारी पटवारी और ग्राम सेवक को समकक्ष रखकर समान पात्रता परीक्षा भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु जारी किया गया था लेकिन दिनांक 23.6. 2021 के इस आदेश में मंत्रालय कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया है। इस आदेश का विरोध कर मुख्य सचिव के साथ ही एसीएस कार्मिक को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होने पर उक्त आदेश की जिला मुख्यालय एंव उपखण्ड स्तर पर दिनांक 28़-6-2021 को होली जलाने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र दाधीच. जयपुर जिला अध्यक्ष मुकेश मुदगल, प्रदेश कोषाध्यक्ष यतेंद्र सिंह प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह राजावत, जितेंद्र सिंह राठौड़ और विभागीय समिति जिला कलेक्ट्रेट के अध्यक्ष अमित जैन सहित कई कर्मचारी नेता शामिल थे।


0 टिप्पणियाँ