ब्यूरो रिपोर्ट, आखिरकार देर से ही सही प्रदेश की राजधानी जयपुर के खाते से कोरोना महामारी के आंकड़ों में सर्वाधिक का खिताब दूर हो गया। पिछले 3 महीने के दौरान यह पहली बार हुआ कि कोरोना के सर्वाधिक पॉजिटिव केस के मामले में जयपुर प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा 


और इस महामारी से एक भी मौत नहीं हुई। मॉडिफाइड अनलॉक-- 2 के दौरान रविवार का दिन राजधानी जयपुर के लिए सर्वाधिक सुखद रहा। यहां पिछले दिन के मुकाबले 7 केस कम पॉजिटिव पाए गए। कुल पॉजिटिव केस की संख्या 48 रही और खास बात ये यह रही कि राजधानी जयपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मरीज की मौत कोरोना वायरस से नहीं हुई। सरकारी आंकड़ों में पिछले कई दिनों बाद ये सामने आया कि जहां राजधानी जयपुर में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई



। वही पिछले 24 घंटे के दौरान कुल मिले संक्रमित केसों की संख्या में पहली बार जयपुर दूसरे स्थान पर रहा। अलवर में 49, जयपुर में 48 और बीकानेर में 22 पॉजीटिव केस पाए गए। बाकी प्रदेश के 30 जिले ऐसे रहे जहां पॉजिटिव केस की संख्या 20 से भी कम दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 3 जिले ऐसे रहे जहां ना तो कोई पॉजिटिव मिला और ना ही किसी मरीज की कोरोना से मौत हुई। बांसवाड़ा, बांरा और करौली, ये तीन ऐसे जिले रहे जहां पॉजिटिव भी 0 और कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा भी 0 रहा।