ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार गिरावट के दौर में जारी है। हालांकि पॉजिटिव आंकड़ों की संख्या में एक के बाद एक दिन उतार-चढ़ाव का दौर जारी है लेकिन जहां तक इसकी भयानकता का सवाल है, वह दौर अब दूर हो चुका है। सबसे सुखद बात यह रही कि प्रदेश मे कोरोना के चलते गुरुवार को एक भी मौत दर्ज नहीं हुई। इससे पहले बुधवार को डूंगरपुर जिले में एक मरीज की मौत हुई थी। गुरुवार को सामने आई कोरोना रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 30 जिलों में 10 से कम पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं।
जो एक तरह से कोरोना वायरस की चेन टूटने का स्पष्ट उदाहरण है। 2 जिलों में 20 से कम के संक्रमित पाए गए हैं। इनमें राजधानी जयपुर में 14 और जोधपुर में 12 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। प्रदेश का अलवर जिला कोरोना संक्रमित मामले में हॉटस्पॉट बना हुआ है। वहां गुरुवार को भी 58 संक्रमित पाए गए । प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 147 नए पॉजिटिव केस सामने आए वही एक भी मौत कोरोना वायरस से नहीं हुई। प्रदेश में अब कुल 2019 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें सर्वाधिक जयपुर में 412, अलवर में 385 और सीकर, जोधपुर, हनुमानगढ़ सहित बीकानेर में 100 से ज्यादा एक्टिव केस बने हुए हैं।



0 टिप्पणियाँ