ब्यूरो रिपोर्ट।
जैसलमेर जिले में पाकिस्तान की सीमा से सटे शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में गुरुवार सुबह BSF के एक हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला हेड कांस्टेबल हाल ही में छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। यहां आने के बाद उसे आइसोलेशन में रखा गया था। दो दिन पहले ही यादव को शाहगढ़ क्षेत्र की चिंकारा सीमा चौकी पर भेजा गया था। नाइट ड्यूटी करने के बाद आज सुबह चौकी पर पहुंचते ही उसने अपनी SLR राइफल से स्वयं के सिर में दो गोली मार दी। उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाद में BSF के अधिकारियों ने शाहगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके साथ तैनात BSF के अन्य जवानों का कहना है कि छुट्टी से लौटने के बाद से वह लगातार परेशान चल रहा था। गांव में उसके भाई के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद काफी बढ़ गया था। इस कारण वह तनाव में था।


0 टिप्पणियाँ