ब्यूरो रिपोर्ट!

प्रदेश में पिछले 3 दिन से सक्रिय हुए ताउते तूफान का असर कोरोना के आंकड़ों में साफ नजर आया। तूफान और बारिश के चलते इसकी टेस्टिंग में कमी हुई और उसका नतीजा पॉजिटिव केस की कमी के रूप में सामने आया जब इस के ग्राफ में पिछले  20 दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में गुरुवार को सामने आए आंकड़ों में कुल संक्रमित 7680 पाए गए। वही 16705 मरीज रिकवर हुए। इसके चलते प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस का ग्राफ डेढ़ लाख से नीचे 1 लाख 43 हजार 974 दर्ज किया गया है। हालांकि तूफान का असर! अस्पतालों में भर्ती। मरीजों की मौत के मामले में कोई खास! नजर नहीं आया। गुरुवार को आए आंकड़ों में भी मौतों ने। शतक पार करते हुए 127 की संख्या दर्ज कराई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इनमें सर्वाधिक मौत जयपुर में 21, जोधपुर में 10, उदयपुर और बीकानेर में 9--9, झालावाड़ में 7, अलवर, हनुमानगढ़ और पाली में 6--6। अजमेर, डूंगरपुर, गंगानगर और सीकर में चार- चार मरीजों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। गुरुवार को सामने आए पॉजिटिव केस की बात करें तो कुल पॉजिटिव केस 7680 में से जयपुर में 1517, जोधपुर में 601, बीकानेर में 453, कोटा और सीकर में समान संख्या पाई गई। इन दोनों जिलों में समान रूप से 427 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। वही उदयपुर में कुल संक्रमित केस 401 पाए गए। प्रदेश का धौलपुर दूसरा जिला ऐसा रहा जहां कुल संक्रमित केस सिर्फ 23 मिले । सभी जिलों में 18 मई को सबसे कम सिर्फ 2  संक्रमित केस का  रिकॉर्ड रखने वाले जालौर जिले में गुरुवार को भी सबसे कम 13 पॉजिटिव केस सामने आए। आपको बता दें कि तोउते तूफान का सबसे ज्यादा असर उदयपुर और जोधपुर संभाग में हुआ था और उसी का नतीजा यह है कि टेस्टिंग की कमी के चलते पिछले 48 घंटों के स्पष्ट नतीजे अभी तक हमारे सामने नहीं आए हैं।