जोधपुर,से पूर्णिमा बोहरा की रिपोर्ट।
भारतीय पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया गया । इस प्रदर्शन के दौरान शहर नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ की पुलिस के अधिकारियों से झड़प हो गई । महापौर ने शहर के सरदारपुरा थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के सरदारपुरा थाना पुलिस कोविड-19 गाइडलाइन की पालना नहीं कर रही है । जब भी कोई फोन करते हैं तो हर बार यही कहते हैं कि हमारे पास गाड़ी नहीं है । जबकि आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पांच लोगों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बावजूद भी कार्यालय के बाहर सैकड़ों की पुलिस बल लेकर तैनात हो गए । इसी बात को लेकर महापौर को आवेश में आकर अधिकारियों को खरीखोटी सुनाई । आखिरकार भाजपा के नेता नरेश सुराणा ने महापौर को खींचकर कार्यालय के अंदर लेकर गए महापौर ने कहा कि कई लोगों की शिकायतें मिल रही है कि सरदारपुरा थाना पुलिस सही से काम नहीं कर रही है । हमने भी कई बार फोन किया लेकिन थानाधिकारी ढंग से बात तक नहीं करते और आज जब पांच लोगों के प्रदर्शन करने के बावजूद भी पूरा पुलिस बल लेकर यहां पहुंचना उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करते हैं ।

0 टिप्पणियाँ