अब चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार आंकड़ों में कितना ही फेरबदल कर ले लेकिन जो हकीकत के रूप में भयानक तस्वीरें सामने आ रही है, उसको कोई भी झुठला नहीं सकता। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में और हकीकत की स्थिति में अब जनता को भी विरोधाभास होने का पता लग गया है। घर-घर में इस महामारी की दस्तक ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वास्तव में हालात क्या है और कैसे सुधरेंगे? देखा जाए तो राजस्थान में पिछले कई दिनों से पॉजिटिव केस के आंकड़े 16 से 18000 के बीच आ रहे थे लेकिन गुरुवार को प्रदेश में कुल 15867 पॉजिटिव केस दर्ज किए हैं। कुल 159 मौतें दर्शाई गई।



अगर हम मौत का आंकड़ा भी देखें तो पिछले कई दिनों से यह 150 से ऊपर और अधिकतम 169 तक कायम रहा है। अब तक प्रदेश में 821525 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। कुल मौतें कोरोना से 6313 दर्ज की गई है। पॉजिटिव केस में से अब तक 603319 मरीज रिकवर हुए हैं। देखा जाए तो अभी प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 211889 है। गुरुवार के दिन सामने आए आंकड़ों के मुताबिक राजधानी जयपुर में सर्वाधिक 4099 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। जोधपुर दूसरा ऐसा जिला रहा जहां एक हजार से ज्यादा 1074 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। उदयपुर में 997 और अलवर में 771 नए एक्टिव केस दर्ज किए गए। एक दिन में हुई मौत के मामले में राजधानी जयपुर में 47, जोधपुर में 15, बीकानेर में 13, उदयपुर में 12, सीकर में 11, झालावाड़ और अलवर में 10-10 लोगों की मौत कोरोना से हुई। तो यह तो थी गुरुवार के दिन की रिपोर्ट! आंकड़ों से जुड़ी एक अहम खबर की पड़ताल करने के बाद कल हम आपको बताएंगे कि आखिर ये खेल क्या चल रहा है?




ब्यूरो रिपोर्ट।