ब्यूरो रिपोर्ट।
बाड़मेर जिले में तब सभी अवाक रह गए जब एक कोरोना संक्रमित वृद्ध के अंतिम संस्कार के दौरान उसकी 30 वर्षीय बेटी जलती चिता में कूद गई। इस दिल दहला देने वाली घटना में 30 वर्षीय चंद्रा उर्फ चीकू करीब 60 फीसदी झुलस गई। घटना के बाद घायल चंद्रा को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।
बाड़मेर शहर के रॉय कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय दामोदर को कोरोना संक्रमित पाया गया था और जिनका इलाज मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को दामोदर ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। बाद में श्मशान पिता के शव को मुखाग्नि देने के बाद आवेश में आई 30 वर्षीय बेटी जलती चिता में कूद पड़ी। इस दौरान उसकी दूसरी बहन पिंकी ने उसे जलती चिता से बाहर निकाला। अभी पुलिस का कहना है कि घायल चंद्रा अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


0 टिप्पणियाँ