भरतपुर से मनोज फौजदार की रिपोर्ट।
भरतपुर के लोगों ने सोशल मीडिया पर सांसद रंजीता कोली के लापता होने का अभियान क्या चलाया कि सांसद एकाएक प्रकट हो गईं। स्थानीय निवासियों का आरोप था कि जब से कोरोना माहमारी आयी है तब से सांसद लापता हो गयी है। सोशल मीडिया पर लोग आरोप लगा रहे है की सांसद उस समय लापता हो गई है जब कोरोना माहमारी से लोग आहत है जबकि सांसद वोट लेने के लिए जिले में घर घर गई थी |
सांसद रंजीता कोली ना केवल सामने आईं बल्कि मीडिया की मौजूदगी में जिला आरबीएम आरबीएम अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं मुझे इस बात का बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता बल्कि यह एक महामारी है और सभी को अपना ध्यान रखना चाहिए साथ ही में कहीं भी लापता नहीं हुई थी बल्कि लगातार लोगों के संपर्क में थी और पिछली कोरोना वेव के दौरान भी मैंने और मेरे लोगों ने मिलकर सभी विधानसभा इलाकों में जाकर लोगों की मदद की थी |


0 टिप्पणियाँ