6310 पदों के लिए आयोजित सीएचओ भर्ती-2020 के सभी पदों को नहीं भरने और अभ्यर्थियों के प्राप्तांक नहीं बताने पर राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश एसपी शर्मा की बैंच ने प्रमुख चिकित्सा सचिव, एनएचएम मिशन निदेशक एवं स्वास्थ्य निदेशक से जवाब तलब किया है।
याचिकाकर्ता ग्यारसी लाल वर्मा निवासी मालपुरा, टोंक की ओर से अधिवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा मालपुरा ने हाईकोर्ट को बताया कि कि 31 अगस्त, 2020 को चिकित्सा विभाग ने सीएचओ के 6310 पदों की संविदा पर भर्ती निकाली थी। जिसमें दोगुणा अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाने पर याचिकाकर्ता ने भी दस्तावेज भी सत्यापित करवा लिए। बाद में विभाग की ओर से जारी अंतिम चयन सूची में याचिकाकर्ता को शामिल नहीं किया गया। विभाग की ओर से बताया गया कि उसके कट ऑफ से कम अंक होने के कारण चयन नहीं किया गया है। जबकि विभाग ने याचिकाकर्ता को प्राप्तांक नहीं बताए। इसके अलावा अभी भी भर्ती के 457 पद खाली रखे गए हैं।


0 टिप्पणियाँ