सीकर से सुरेंद्र माथुर की रिपोर्ट।

राज्य सरकार द्वारा राज्य में 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के लोगो के वैक्सीनेशन की शुरुआत करने के पश्चात जिला मुख्यालय स्तिथ कल्याण राजकीय चिकित्सालय में बने आदर्श टीकाकरण केंद्र पर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से अस्पताल प्रशासन द्वारा चाहते हुए भी सोशल डिस्टेंस की पालना करवाना असंभव हो रहा है। 



ऐसे में अब भीड़ को नियंत्रित करने हेतु जल्द ही प्रशासन द्वारा इन टीकाकरण केंद्रों की संख्या में वृद्धि की जाएगी और वर्तमान में गर्मी के मौसम के चलते लोगों को धूप से बचाने हेतु टीकाकरण केंद्रों पर छाया की व्यवस्था भी की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए 18 से 45 वर्ष तक के आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के पश्चात पात्र लोगों की संख्या बढ़ने की वजह से कल्याण राजकीय चिकित्सालय में बने आदर्श टीकाकरण केंद्र पर लगातार भीड़ बढ़ रही है जिसके लिए अब हमारे अतिरिक्त व्यवस्थाएं यहां पर की जा रही है जिसमे वर्तमान में गर्मी का मौसम है और लोगों को काफी देर लाइन में खड़ा रहना पड़ता है .



 ऐसे में लोगों को धूप से बचाने के लिए छाया की व्यवस्था की जा रही है और इसके साथ ही अब वैक्सीनेशन केंद्र बढ़ाने की भी हमारे द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है जिसमें कल से ही अतिरिक्त केंद्र पर वैक्सीनेशन शुरू करके यह प्रयास करेंगे कि एक ही वैक्सीनेशन केंद्र पर लोगों की भीड़ एकत्रित ना हो।