ब्यूरो रिपोर्ट। 

राजस्थान में पुलिस और बदमाशों के आमने-सामने होने की ख़बरें आती ही रहतीं हैं लेकिन यह खबर पढ़कर शायद आपके मन में राजस्थान पुलिस प्रति विश्वाश और अपरधियों के मन में पुलिस के प्रति भय जाग जाए। 

दौसा के महुवा के पास ठेकडा गांव में आज पुलिस व बदमाश आमने सामने हो गये। इसे लेकर दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी फायरिंग कर दो बदमाशों को पैर में गोली मार कर घायल कर दिया।  दोंनों की पहचान प्रशांत मीना ठेकडा व रिंकु घंतूरी के रूप में हुई हैं। ये दोनों बदमाश पूर्व सरपंच के परिवार के बालक की हत्या के आरोप में जेल से हाल ही में छूट कर आए हैं। पुलिस का कहना हैं कि बीती रात बदमाशों ने शहदपुर गांव के पास साई मंदिर के पुजारी के साथ बंदूक की नोक पर मारपीट की थी व पांच हजार रूपये लूट कर ले गये। साथ ही मंडावर के समीप एक गांव में भी फायरिंग कर के भागें थे।

अब इस खबर का वो हिस्सा जिसका ज़िक्र हमने खबर के शुरू में किया था। इस मुठभेड़ में बदमाश प्रशांत फायरिंग के बाद पास ही की पहाड़ी पर भाग गया था। लेकिन महुआ थाने के बहादुर कांस्टेबल भारत ने उसका पीछा किया किया और पहाड़ी पर चढ़ कर बदमाश को दबोच लिया।  भारत की बहादुरी की तस्वीर आपको किसी बॉलीवुड फिल्म की मालूम हो सकती है लेकिन ये सच्ची तस्वीर है राजस्थान पुलिस के उस कांस्टेबल की जिसने आज अपने विभाग और अफसरों का सीना चौड़ा कर दिया। भारत इस बदमाश को पत्थरों के बीच तब तक दबोचे बैठज रहा जब तक पुलिस की बाकि टीम उस तक नहीं पहुँच गई।