सीकर से सुरेंद्र माथुर की रिपोर्ट।
ईद के पर्व पर आज पीसीसी चीफ एवं शिक्षा व देवस्थान एवम पर्यटन विभाग मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने मुबारकबाद दी और कहा कि प्रदेश में अमन व चैन यूंही कायम रहे और सभी जाति एवं धर्म के लोग एक साथ मिलकर इस कोरोना महामारी से लड़े।
पीसीसी चीफ एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अमन एवं भाईचारा कायम रहे और हम सब मिलजुल कर हम होंगे कामयाब के नारे के साथ में आगे बढ़े और आज ईद के अवसर पर संकल्प ले कि वर्तमान में जहां कोरोना महामारी ने सभी को संकट में डाल रखा है उससे हम सभी जाति एवं धर्म के लोग साथ मिलकर लड़े ।

0 टिप्पणियाँ