ब्यूरो रिपोर्ट। 

दौसा सांसद जसकौर मीना ने आज फिर से  16 लाख रूपये के 200 चिकित्सकीय उपकरण खरीदने की स्वीकृति जारी की। उल्लेखनीय है कि मीना ने दो दिन पूर्व ही जारी की थी 1 करोड़ 30 लाख रुपए के 561 चिकित्सकीय उपकरणों की स्वीकृति जारी की थी।  इस तरह सांसद जसकौर मीना सांसद कोष से 3 दिन में अब तक कुल 1 करोड़ 46 लाख रूपये के 761 चिकित्सकीय उपकरणों की स्वीकृति जारी कर चुकी हैं। सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र की 8 विधानसभाओं के लिए 2 क्रिटिकल केयर एंबुलेंस, वेंटीलेटटर्स, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स, ऑक्सीमीटर, नेब्यूलाइजर, थर्मल स्कैनर सहित अन्य चिकित्सकीय उपकरणों की स्वीकृति जारी की है। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि वर्तमान विकट परिस्थितियों से टक्कर लेने का एक ही रास्ता हमारे सामने है और वो यह कि हम सब मिल कर अपनी समस्त शक्तियों को एकजुट कर इस महामारी के खिलाफ जंग लड़ें। कोरोना के जानलेवा संकट से जूझते मेरे देश और प्रदेश में प्राण वायु का संचार हो, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।