हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट।
हनुमानगढ टाउन के हिसारिया मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कोविड19 मरीजों का इलाज राज्य सरकार के तय मापदंडों के अनुसार नही करने पर जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कार्रवाई के आदेश दिए है। सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों के बाद कोविड 19 से संक्रमित मरीजो के इलाज के लिए निजी अस्पतालों को अधिग्रहण किया गया है।इन्ही अधिकृत अस्पतालों में हनुमानगढ टाउन में स्थित हिसारिया अस्पताल भी एक था।
जांच में खुलासा हुआ है कि ये निजी अस्पताल कोविड के भर्ती मरीजो के परिजनों को शुल्क के नाम पर लूट रहा था।इस अस्पताल में काफी संख्या में कोरोना मरीज भर्ती है।वही जांच अधिकारी ने अस्पताल पहुंच कर औचक निरक्षण किया व मरीजों के परिजनों से ववस्थायों के बारे में जानकारी ली व अधिकतर परिजनों ने बताया कि उन्हें ऑक्सीजन व दवाईयों तक कि व्यवस्था अपने स्तर पर ही करनी पड़ रही है।व नर्सिंग स्टाफ भी उनकी केयर (CARE) तक समुचित तरीके से नही करता है।साथ ही परिजनों बताया कि अस्पताल प्रशासन दैनिक जांच तक का चार्ज तक वसूल रहा है।
वही जांच में ये भी सामने आया कि अस्पताल द्वारा राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड19 के उपचार दरों की तय लिस्ट ना तो अस्पताल में चस्पा की गई है,ना ही मरीजो के परिजनों की इसकी भर्ती करते समय जानकारी दी गई। जांच के बाद जांच अधिकारी ने राकेश कुमार न्योल ने जिला कलेक्टर को एक रिपोर्ट सौंपी।जांच रिपोर्ट के आंकलन के बाद जिला कलेक्टर ने सीएमएचओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
बता दे सरकार द्वारा जो निजी अस्पताल अधिकृत किये गए है।उनके लिए जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार दवाईयां,जांच समस्त प्रकार के फ़ंज्यूवेबल पैकज में निर्धारित है।इसके अलावा अस्पताल कोई भी चार्ज नही वसूल सकता है।




0 टिप्पणियाँ