जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में निरंतर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुवे,राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधिपति जीके व्यास ने भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राजस्थान में ऑक्सीजन रेमडीसीवेर इंजेक्शन और वैक्सीन की पूरी सप्लाई करने की मांग की है। अपने पत्र में व्यास ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि प्रदेश में कोरोना की स्तिथि अत्यंत चिंताजनक है तथा राज्य के मुख्यमंत्री और सभी अधिकारी साधनों की उपलब्धता के अनुरूप पूरी व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे हैं पर ऑक्सीजन तथा दवाइयों की कमी के कारण बहुत लोग अपना जीवन खोते जा रहे है। नागरिकों की रक्षा करना केंद्र तथा राज्य सरकारों का दायित्व है। भारतीय सविधान के अनुच्छेद 21 और नीति के निर्देशक प्रावधानों में राज्य तथा केंद्र सरकार स्वास्थ्य सुधार व समय पर चिकित्सा मुहैया करवाने के लिए बाध्य है। मानवता की रक्षा करना लोक हितकारी सरकार का परम धर्म है।इस लिए मानवाधिकार ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि असक्सीजन वैक्सीन तथा इंजेक्शन की आपूर्ति राज्य सरकार की मांग के अनुसार शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करे।
0 टिप्पणियाँ