ब्यूरो रिपोर्ट!
रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े का आखरी दिन यानी 24 मई का दिन प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों के लिहाज से सबसे राहत भरा दिन साबित हुआ। लगभग डेढ़ महीने की अवधि के बाद एक दिन के दौरान मिले पॉजिटिव केस के आंकड़े में 5000 से कम की संख्या दर्ज की गई। पूरे प्रदेश में 4414 पॉजिटिव केस सामने आए। एक और बड़ी राहत यह रही कि पिछले दिनों दो लाख के पार जा चुका कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब एक लाख से भी नीचे 99875 की संख्या पर आ गया। राहत की बौछारों के बीच सुखद खबर ये भी रही कि प्रदेश का जालौर जिला ऐसा रहा जहां सिर्फ पांच संक्रमित केस मिले वही दूसरे नंबर पर सवाई माधोपुर रहा जहां सिर्फ 11 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। जयपुर में सर्वाधिक मिले 804 पॉजिटिव मामलों के अलावा प्रदेश के सभी 32 जिले ऐसे रहे जहां 500 से कम संक्रमित केस सामने आए। जयपुर के बाद सर्वाधिक केस के मामले में अलवर में 377 और जोधपुर में 340 एक्टिव केस पाए गए। वही 33 में से 17 जिले ऐसे रहे जहां 100 से भी कम संक्रमित केस दर्ज किए गए। सोमवार का दिन कोरोना वायरस से हुई मौतों के मामले में भी राहत का दिन साबित रहा। कुल मौतें 103 दर्ज की गई। इनमें सर्वाधिक 17 मौतें जयपुर में हुई जो कि पिछले कई दिनों की संख्या में कम है। उदयपुर में 9 कोटा में 8 बीकानेर में 7 झालावाड़ और गंगानगर में 6--6 वहीं भरतपुर, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में 5-5 मरीजों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। पिछले कई दिनों से आ रहे कोरोना के आंकड़ों के मामले में देखें तो रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े का आखिरी दिन इस मामले में काफी राहत भरा साबित हुआ। लॉकडाउन की सख्ती का असर साफ नजर आया। जहां दिन-ब-दिन बढ़ रही कोरोना की चैन को ब्रेक करने में सफलता हासिल होती नजर आई।


0 टिप्पणियाँ