ब्यूरो रिपोर्ट!
बुधवार का दिन कोरोना महामारी के मामले में अब तक सबसे सुखद खबर लेकर आया। प्रदेश के 14 जिलों में 50 से कम संक्रमित केस दर्ज किए गए। ऐसा 2 महीने की अवधि में पहली बार हुआ है और सबसे सुखद इसमें यह बात रही कि जालौर जिले में सिर्फ दो पॉजिटिव केस पाए गए हैं। सरकारी आंकड़ों की माने तो अब कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे प्रदेश से विदा हो रही है। जो 14 जिले 50 से कम संक्रमित केस में पाए गए वो है---- बांरा 45, भीलवाड़ा 34, बूंदी 32, दौसा 35, धोलपुर 22, झालावाड़ 49, करौली 26, प्रतापगढ़ 36, राजसमंद 45, सवाई माधोपुर 23, सिरोही 34, टोंक 33 और जालौर में सबसे कम दो संक्रमित पाए गए हैं। सर्वाधिक केस राजधानी जयपुर में मंगलवार के मुकाबले 53 की संख्या कम दर्ज करते हुए 779 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। बुधवार को कुल पॉजिटिव केस 3886 पाए गए जो मंगलवार को मिले 3404 की तुलना में ज्यादा है। बुधवार को मिले पॉजिटिव केस की संख्या में पांच गुणा से भी ज्यादा मरीज रिकवर हुए हैं। 24 घंटों के दौरान रिकवर हुए मरीजों की संख्या 13192 दर्ज की गई है। यहां आपको सबसे बड़ी बात यह बता दें कि जहां प्रदेश में तेजी से पॉजिटिव केसों की संख्या कम हुई है, वहीं मौतों का ग्राफ वास्तव में चिंताजनक हालात बता रहा है। पॉजिटिव केस के आंकड़े पिछले दिनों की तुलना में भले ही 5 गुना से कम हो गए हो लेकिन मौतों का शतक अभी तक बरकरार है। बुधवार को भी कुल 107 मौतें दर्ज की गई। जयपुर में सर्वाधिक 18 जोधपुर- उदयपुर मेंँ 9-9 पाली में 7 सीकर में 6 कोटा राजसमंद, झालावाड़, डूंगरपुर और बीकानेर में 5-5 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि मंगलवार को ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना से हुई मौतों के मामले में ऑडिट कराने के आदेश जारी कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट में पिछले कई दिनों से यह बातें सामने आ रही थी कि प्रदेश में सरकारी आंकड़ों के अनुसार जो मौतों की संख्या बताई जा रही है वह वास्तविकता के मुकाबले बहुत कम है।


0 टिप्पणियाँ